पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सीएलएफ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ईसी सदस्य : विमल कुमार सिंह

03 July, 2026  |  05:55 PM
सीएलएफ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ईसी सदस्य : विमल कुमार सिंह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। सीएलएफ को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं ईसी सदस्य। किसी भी संगठन को सफल होने के लिए उसे आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी होता है।उक्त बातें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में चल रहे सीएलएफ ईसी सदस्यों के छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।जिला मिशन प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह द्वारा प्रतिभागियों को आइडियल फंड के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि यह छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आप सभी संकुल समिति के पदाधिकारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा।इन छः दिवसों में संकुल परिचालन,संकुल की आम सभा बैठक,संकुल को मिलने वाले फंडों,संकुल पदाधिकारियों के कार्य,दायित्व,जिम्मेदारियों,संकुल की वार्षिक कार्ययोजना,विभिन्न विभागों के साथ कनवर्जेंस,इंटरनल ऑडिट व उप समितियों के गठन एवं उनके कार्यों आदि के बारे जो आप सभी ने सीखा है उसका अनुपालन अपने संकुल समिति में जाकर अवश्य करें तभी आपके प्रशिक्षण की सार्थकता है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार,सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी,आईपीआरपी लीलावती मौर्या,किरन देवी,अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश पाण्डेय,नीरज कुमार,अजीत कुमार,रेखा देवी,नीलम पटेल,अंजू देवी,निशा देवी,पूनम यादव,सीमा,कुमारी आरती,रीना देवी,मंजू राजभर,इन्दु,रीनू देवी सहित वाराणसी जनपद के विकास खण्ड आराजीलाईन,काशी विद्यापीठ,चिरईगांव,बड़ागांव व पिंडरा से संकुल समिति की 19 ईसी सदस्यों की उपस्थिति रही।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह द्वारा सभी प्रतिभागियों को सार्टिफेकेट व ग्रुप फोटोग्राफ देकर प्रशिक्षण का समापन किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)