पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधायक ने सुनी बिजली संबंधी समस्या*

03 July, 2026  |  05:52 PM
*जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधायक ने सुनी बिजली संबंधी समस्या*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया (वाराणसी)।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय स्थित रोहनिया विधानसभा अपना दल एस कार्यालय पर गुरुवार को जनता दर्शन के दौरान रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा तथा अधीक्षण अभियंता जीवन प्रकाश के साथ क्षेत्र के आए हुए लोगों तथा किसानों का बिजली संबंधित समस्याओं को सुनी। जिसके दौरान बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निवारण हेतु निर्देशित किया।इस दौरान मुख्य रूप से वीरेंद्र वर्मा राष्ट्रीय सचिव,राजकुमार वर्मा कार्यालय प्रभारी तथा जिला महासचिव गौरव पटेल, पार्षद गुड्डू , रामधनी, सुभाष मास्टर, भरत पटेल, राजेश पटेल,विनोद पटेल, गोविंद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)