पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बीडीओ ने पेय जल स्वच्छता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

03 July, 2026  |  05:46 PM
*बीडीओ ने पेय जल स्वच्छता वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- जल जीवन मिशन राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक,स्वच्छता मेला,स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति की बैठक, पेयजल की बैठक, वॉल राइटिंग,कार्यशाला, आंगनबाड़ी की बैठक एवं स्कूल में कोर कमेटी का गठन एवं कला प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार को विकास खण्ड चोलापुर परिसर मे प्योर लाइफ सोसाइटी के द्वारा ( जल गुणवत्ता-डब्लू क्यू) जल गुणवत्ता की सार्विलांस एवं निगरानी, फंक्शनल हाउस होल्ड टैप कनैक्शन शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल जन-जागरूकता , खण्ड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंचायत अंशुमान सिंह, एडीओ आईएसबी गोपाल सिंह के द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखा कर ग्राम पंचायत व राजस्व ग्रामों के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम में उपस्थिति राज्य प्रशिक्षक आलोक तिवारी,डी पी सी परवेज़ आलम, ए डी पी सी अनुज सिंह, नरेंद्र तिवारी कोर्डिनेटर अतुल सिंह,रोहित, सर्वेश, नेमी व वि0ख में उपस्थित सचिव,सभी अधिकारीगण कर्मचारी गण, एवम आंगनवाड़ी, सहायिका,उपस्थित रही l

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)