पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*एडीसीपी गोमती जोन ने रामेश्वर तीर्थ धाम स्थल का किया अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था का दिया दिशा निर्देश।

03 July, 2026  |  05:37 PM
*एडीसीपी गोमती जोन ने रामेश्वर तीर्थ धाम स्थल का किया अवलोकन, सुरक्षा व्यवस्था का दिया दिशा निर्देश।

संवाददाता एल पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन में सुगम दर्शन पूजन की तैयारी को लेकर एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने मंगलवार को रामेश्वर पंचक्रोशी तीर्थ धाम में हुए तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। मेले की सफलता के लिए रामेश्वर महादेव दरबार मे मत्था टेककर दर्शन किया।

एडीसीपी गोमती जोन एसीपी राजातालाब ने मन्दिर पुजारी अन्नू तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पूर्व में होने वाले व्यवस्था की जानकारी ली।मन्दिर के प्रवेश द्वार व भीड़ के निकास मार्ग ,घाट ,बाजार समेत पंचक्रोशी मार्ग का जायजा ली।वरूणा नदी में रस्सा ट्यूब ,पुल पर बल्ली व बैरियर लगवाने सहित बिना किसी लापरवाही के समय से ड्यूटी की तैनाती व सतर्कता को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हर पॉइंट पर पुरुष -महिला कांस्टेबल की समय से ड्यूटी सहित बाजार ,मन्दिर ,घाट पर निर्देश विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया।

          प्रमुख रूप से एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ,एस0ओ0 जनसा वैद्यनाथ सिंह, चौकी प्रभारी रामेश्वर जगदीश राम उप0 निरी0 सुनील मौर्य ,अखिलेश सोनकर ,कांस्टेबल दीपक वर्मा,गुलाब यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)