पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*टैबलेट पाकर आईटीआई के छात्रों का खिल उठा चेहरा*

03 July, 2026  |  05:32 PM
*टैबलेट पाकर आईटीआई के छात्रों का खिल उठा चेहरा*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया।स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क टेबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान सुईचक गंगापुर स्थित कमला प्रसाद निजी आईटीआई कॉलेज में मुख्य अतिथि नोडल बाल विकास परियोजना अधिकारी बिंदु यादव तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सोनू सिंह तथा प्रबंधक अजय कुमार सिंह एवं विद्यालय के उपाध्यक्ष राकेश धर दुबे ने संयुक्त रूप से आईटीआई के छात्रों को टेबलेट वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिंदु यादव ने छात्रों के शैक्षिक विकास के लिए सरकार के इस नेक पहल का प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अमन सिंह ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)