पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत*

03 July, 2026  |  05:32 PM
*बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया । स्थानीय थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत खनाव गांव स्थित अखरी से अदलपुरा जाने वाली रोड पर गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे बस और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार अखरी निवासी चंद्रशेखर उर्फ निरहू राजभर उम्र लगभग 16 वर्ष, साहिल राजभर उर्फ नाउ उम्र 15 वर्ष तथा शिवम उर्फ चंचल राजभर उम्र 16 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर घर से करसड़ा की तरफ गए थे। वहां से घर वापस लौटते समय खनाव बाजार के पास सामने से आ रही बस टक्कर मार दी। जिससे चंद्रशेखर राजभर उर्फ निरहू तथा साहिल उर्फ नाउ का मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल शिवम उर्फ चंचल राजभर का बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। टक्कर के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर सड़क के किनारे बस खड़ी करके ड्राइवर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी ली। अखरी चौकी प्रभारी ओम नारायण शुक्ला ने बस को अपने कब्जे में लिया तथा उक्त तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)