पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी : सिगरा में फिर धंस गई सड़क, रोपवे पिलर के पास बना गड्ढा*

03 July, 2026  |  05:31 PM
*वाराणसी : सिगरा में फिर धंस गई सड़क, रोपवे पिलर के पास बना गड्ढा*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* सिगरा चौराहे से सिद्धगिरिबाग जाने वाले मार्ग पर रोपवे पिलर के पास सड़क धंस गई है। सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं हादसे की आशंका भी बनी हुई है। 

 

दरअसल, रथयात्रा मेला के चलते इस समय रथयात्रा और सिगरा का रास्ता बंद है। वाहनों को डायवर्टेड रूट से भेजा जा रहा है। अधिकांश वाहन सिद्धगिरि बाग वाले रूट से आवागमन कर रहे हैं। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग रही है। रोपवे पिलर के पास मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है। यदि गड्ढा और बढ़ा तो दिक्कत हो सकती है। 

पिछले दिनों सिगरा चौराहे के पास सड़क धंस गई थी। लीकेज के चलते सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके चलते दो दिनों तक रूट डायवर्जन किया गया था। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। एक बार फिर सड़क धंस गई है। इससे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

रोपवे का निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार रोपवे का फाउंडेशन काफी मजबूत है। पिलर के पास सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को बोला गया है। पिलर खड़ा करने से पहले सुरक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की जांच की गई थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)