पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वृक्षारोपणअभियान के आखिरी दिन सपाईयो ने पौधे लगाए

03 July, 2026  |  05:25 PM
 वृक्षारोपणअभियान के आखिरी दिन सपाईयो ने पौधे लगाए

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी 7 जुलाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पीडीए के तहत पेड़ रोपित अभियान के आखिरी दिन आज समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने लहुरावीर स्थित "आजाद पार्क" पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) के निर्देशन मे पी डी ए के तहत सप्ताह व्यापी अभियान के अन्तर्गत पीपल,नीम,बरगद के पौधे लगाए। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने कहा कि मौजूदा सरकार को पीडीए की ताक़त का एहसास प्रदेश के पीड़ीए मतदाताओं ने कराया जिस वजह से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 37 सीटे मिली।  

    समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देश की राजनीत में पीड़ीए का नारा बुलंद कर रहे है। आने वाले समय में हम सभी को पीड़ीए के फ़ार्मूले को और आगे बढ़ाना है जिससे 2027 विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाये और ग़रीब, कमजोर, नौजवान, बेरोज़गारो की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सके । सप्ताह व्यापी वृक्षारोपण अभियान से पीड़ीए के नारे के साथ समाजवादी साथीओ ने गाँव-गाँव, घर-घर जाकर लोगो से संपर्क कर 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पीड़ीए के तहत पेड़ लगाओ अभियान से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान के सफलता से लोगो मे जागरुकता का संचार हुआ है । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ),समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार, प्रदेश सचिव राजू यादव,समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता,कैन्ट के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दिलीप कश्यप, मनोज यादव, शशिकांत यादव हनुमान यादव,श्यामू यादव,उमेश यादव,अशोक यादव,शैलेन्द्र सिंह,रामबाबु सोनकर,श्रधा प्रियदर्शी,श्रेया सिंह आदि लोग उपस्थित थे उपस्थित थे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)