पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चोलापुर के चार मेधावी छात्र हुए सम्मानित*

03 July, 2026  |  05:20 PM
*चोलापुर के चार मेधावी छात्र हुए सम्मानित*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। चोलापुर के चार मेधावी छात्रो को क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रागण मे अजगरा विधायक त्रिभुवन राम और विडिओ चोलापुर शिव नारायण सिंह ने 2100 का चेक देकर सम्मानित किया ।मेधावी छात्र वाराणसी जनपद के अपने वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।ओलंपियाड का आयोजन राष्ट्रीय दैनिक अखबार के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई थी जिसमे जनपद वाराणसी से हजारो छात्रो ने भाग लिये थे।हिमाशी सोनी (12वी).प्रियान्सू मिश्रा (11वी) तथा अशुमान सिंह (9वी) और नीरज यादव (9 वी ) ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किए। मुख्य अतिथि अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा की शिक्षा का महत्व का उदाहरण मै खुद हू एक गरीब परिवार मे पल कर शिक्षा के कारण इस मुक्काम पर पहुचा हू 12 साल तक पी डब्लू डी का शासकीय अभियंता के पद पर शिक्षा के कारण रहा हू। विशिष्ट अतिथि विडिओ चोलापुर शिव नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा अधेरी कोठरी मे दीपक के समान है छात्र को शिक्षित के साथ नैतिकता का ज्ञान होना आवश्यक है ।इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, विनोद सिंह, अनिल सेठ, अरविंद सेठ, सुमत प्रताप, रामेश्वर गिरि,संतोष सिंह शकुंतला देबी, विनोद चौबे, सहित सैकडो उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)