पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जेडीए ने किया फसल बीमा सप्ताह का शुभारंभ*

03 July, 2026  |  05:16 PM
*जेडीए ने किया फसल बीमा सप्ताह का शुभारंभ*

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*वाराणसी*

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना" को सफल बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने फसल बीमा सप्ताह (1 से 7 जुलाई तक) मनाने का निर्णय लिया है।इसी क्रम में मंगलवार को संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल से एन दुबे ने एनआईसी सेंटर में केक काटकर फसल बीमा सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को संचालित करने हेतु एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है।योजना के अंतर्गत बीमित कृषकों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल की क्षति होने पर नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

*इन फसलों का बीमा करा सकते हैं किसान-*

 जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्या ने बताया कि खरीफ मौसम में धान,मक्का,बाजरा,ज्वार,उर्द,अरहर,केला व मिर्च को फसल बीमा हेतु अधिसूचित किया गया है यानि किसान उपरोक्त फसलों का बीमा करा सकते हैं।धान,मक्का,बाजरा,ज्वार,उर्द व अरहर की फसल हेतु बीमित राशि का दो प्रतिशत एवं केला,मिर्च हेतु बीमित राशि का 5 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को देना होगा।

उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्मिकों (बीटीएम ,एटीएम,तकनीकी सहायक) के माध्यम से किसानों के बीच प्रचार प्रसार कराते हुए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने किसानों से 31 जुलाई से पहले खरीफ फसलों का बीमा कराने की अपील की।

कार्यक्रम में जेडीए एसएन दुबे के साथ ही डीएओ संगम मौर्या,बीमा कंपनी के पवन सिंह,राजेश कुमार राय,वरिष्ठ सहायक अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)