पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसी : बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबानों की गई जान, पोल में उतर रहा था करेंट* 

03 July, 2026  |  05:13 PM
वाराणसी : बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबानों की गई जान, पोल में उतर रहा था करेंट* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* शहर के अंधरापुल के समीप लक्ष्मीपुरा कालोनी में पोल में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से गाय और कुत्ते की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने फोनकर बिजली आपूर्ति बंद करवायी। घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष है। लोगों का कहना रहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से बेजुबानों की जान चली गई। पोल के आसपास बच्चे खेलते हैं। वहीं लोगों का आवागमन लगा रहता है। हल्की सी बारिश में पोल में करेंट उतरने लगा। यह तो संयोग ही था कि कोई व्यक्ति अथवा बालक इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)