पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

हरहुआ मे हर घर दस्तक अभियान पहली से इकतीस जुलाई तक

03 July, 2026  |  05:04 PM
हरहुआ मे हर घर दस्तक अभियान पहली से इकतीस जुलाई तक

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 अतुल राय 

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड सभागार मे बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे संचारी रोगो से रोकथाम के संबंध मे सचिवो और ग्रामप्रधानो की एक आवश्यक बैठक हुई।बैठक मे बीडीओ हरहुआ ने कहा कि संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है।पहली जुलाई से इकतीस जुलाई तक चलने वाले हर घर दस्तक अभियान मे सभी सचिवो ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मियो और सफाई कर्मियो को प्राण प्रण से लगना होगा बीडीओ हरहुआ ने यह भी कहा कि ग्रामप्रधानो की जिम्मेदारी इस संबंध मे बहुत बढ़ जाती है।उनके कंधो पर इस अभियान की सफलता का भार है।बैठक मे बोलते हुए नोडल अधिकारी डाक्टर एस एस कन्नोजिया ने बैठक मे संचारी रोगो से बचाव के उपायो पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होने कहा कि कहीं भी पानी जमा न होने दें तथा पानी से भरे बर्तनो और टंकियो को सदैव ढक कर रखें।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डाक्टर संतोष कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बोलते हुए कहा कि इन रोगो के मच्छर दिन के समय काटते है अतः ऐसे कपड़े पहनने की जरूरत है जो शरीर को पूरी तरह ढकें।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा ने डेंगू /चिकनगुनिया के लक्षणो तथा उनके उपचार के बारे मे बताया।उन्होने कहा कि अग्नि,शत्रु और रोग को कभी छोटा नही समझना चाहिए।एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौड़ ने बताया कि किसी भी दवा का सेवन डाक्टर की सलाह से ही करना चाहिए और ऐसे समय मे खान पान की स्वच्छता पर पूरा ध्यान देना चाहिए।बैठक मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,जेई लघुसिंचाई धर्मेन्द्र कुमार,वसंतलाल,सतीश गुप्ता,जयप्रकाश,सीमा यादव,सौरभश्रीवास्तव,संजय गुप्ता,बीना सोनकर,चंचल रेड्डी इत्यादि मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)