पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अनंत अंबानी व राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी पहुंची शिव के दरबार, दर्शन पूजन कर बेटे व बहू के लिए मांगेंगी आशीर्वाद*

03 July, 2026  |  05:03 PM
*अनंत अंबानी व राधिका की शादी से पहले नीता अंबानी पहुंची शिव के दरबार, दर्शन पूजन कर बेटे व बहू के लिए मांगेंगी आशीर्वाद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले नीता अंबानी सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath Temple) का दर्शन करने पहुंची। यहां वह काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कर बाबा को अपने बेटे की शादी का न्योता देंगी। इसके साथ ही वह बाबा से वैवाहिक समारोह को सकुशल संपन्न बनाने की प्रार्थना करेंगी। 

नीता अम्बानी (Nita Ambani) ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शिव के चरणों में बेटे अनंत की शादी का न्योता देने आई हैं। संभावना है कि नीता अंबानी (Nita Ambani) काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बेटे की शादी के लिए बनारसी परिधानों की खरीददारी भी करेंगी।

वैसे अंबानी परिवार का काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanth Temple) से लगाव रहा है। पूर्व में भी अंबानी परिवार (Ambani Family) के सदस्य बाबा का दर्शन-पूजन करने काशी पहुंचे थे। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने दर्शन-पूजन किया था। वहीं अनिल अंबानी भी अपनी मां कोकिला बेन के साथ काशी भ्रमण के लिए आए थे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई थी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)