पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ग्रामसभा सोशल ऑडिट से विकास को मिलेगी गति : विमल कुमार सिंह

03 July, 2026  |  04:59 PM
ग्रामसभा सोशल ऑडिट से विकास को मिलेगी गति : विमल कुमार सिंह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। ग्रामसभा सोशल ऑडिट से लोगो की समझ के साथ विकास को गति मिलेगी।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान,परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने व्यक्त किया।उन्होंने कहा की सोशल ऑडिट के दौरान सूचनाओ का संग्रहण करना सबसे जरूरी कार्य होता है। वहीं सोशल ऑडिट से योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी।रिटायर्ड मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने सोशल ऑडिट की प्रक्रिया तथा चुनौतियों पर जानकारी दी। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं को मनरेगा के अंतर्गत शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी दी।प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा समूह प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पांच दिनों का फीडबैक लिया गया। अन्त में जिला प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्रशिक्षण टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को ग्रुप फोटोग्राफ वितरित कर सत्र का समापन किया गया।इस अवसर पर सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी,राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक,सुरेश तिवारी,शिवप्रकाश,टीम सदस्य हीरालाल,श्याम सुन्दर,राजेश कुमार,अर्चना देवी,शिवशंकर,राजकुमारी,सुनैना,मुन्नालाल,अजय कुमार चौरसिया,लालबहादुर राम,सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)