पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अवादा फाउंडेशन ने योग दिवस पर कराया योगा* 

03 July, 2026  |  04:56 PM
*अवादा फाउंडेशन ने योग दिवस पर कराया योगा* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* अवादा फाउंडेशन जयापुर कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर और नागेपुर कम्युनिटी डेवलपमेंट सेंटर के बच्चों के साथ-साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी, श्री मालवीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज शहंशाहपुर, सहित कई अन्य जगहों  पर दो हजार से अधिक लोगों को कराया योगासन ।अवादा फाउंडेशन ने योग दिवस पर तन और मन को स्वस्थ और संतुलन बनाए रखने के लिए योग कराया योगाभ्यास और उनके लाभ बताए इस योग अभ्यास में अवादा फाउंडेशन के योगाचार्य गुरु गोपाल योगी ने बताया स्वस्थ रहने के लिए योग करना बहुत आवश्यक है।यह एक सरल उपाय है जिसके द्वारा हम सभी अपने को डाक्टर के पास जाने से बचा सकते है।आज दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानाचर्या अनामिका ने योग गुरु का स्वागत किया।योग करने आए लोगो को अवादा फाउंडेशन द्वारा बिस्कुट, पानी, जूस सहित अन्य अल्प आहार की व्यवस्था अवादा फाउंडेशन द्वारा किया गया।संस्था के डायरेक्टर रितु पटवारी ने कहा हम सभी को अपने जीवन चर्या में प्रतिदिन योग को शामिल करना चाहिए।जिससे हम बड़े और खतरनाक रोग से बच सकते है।योग शिविर मे मुसर्रत इस्लाम अरविंद सिंह पटेल, हेमा वोहरा सहित अवादा फाउंडेशन के मैनेजर दीपक कुमार जेना, राहुल सिंह पटेल, सहित अवादा टीम उपस्थित रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)