पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी में 5 ट्रक ड्राइवरों के मिले शव*

03 July, 2026  |  04:50 PM

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी में सोमवार को 4 ड्राइवरों के शव उनकी गाड़ियों में मिले, जो रविवार रात खाना खाने के बाद ट्रकों की केबिन में सोए थे। तीन ड्राइवरों के नाक और मुंह से खून निकला था। वहीं, एक ट्रक ड्राइवर गाड़ी के बाहर मृत मिला।

इनकी मौत की वजह गर्मी और उमस मानी जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रशासन का कहना है कि बड़ागांव और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में 2-2, हरहुआ में एक ट्रक ड्राइवर मृत मिले हैं। ड्राइवरों की मौत की वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हो सकेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)