पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अंतर्राजीय ईरानी गैंग द्वारा  8 लाख की लूट करने में संलिप्त 25000 का इनामिया अभियुक्त  गिरफ्तार

Updated on: 28 October, 2026
अंतर्राजीय ईरानी गैंग द्वारा  8 लाख की लूट करने में संलिप्त 25000 का इनामिया अभियुक्त  गिरफ्तार

थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी 
श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री ए. सतीश गणेश महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के आदेश  के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश पाण्डेय ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान  सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा वांछित अभियुक्त मो अमजद को चारबाग रेलवे स्टेशन , लखनऊ से दिनांक 17/09/2022 को समय 22:50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही की।जा रही है 

अभियुक्त का विवरण 
मो अमजद पुत्र स्वर्गीय गुल मोहम्मद निवासी मकान संख्या 05 गली संख्या 3 हमीदिया बॉयज स्कूल के सामने गिन्नौरी रोड, भोपाल , मध्य प्रदेश उम्र 42 वर्ष 

आपराधिक इतिहास 
1. मु अ सं  31/2022 धारा 392 , 120B थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 24/03/2022 को श्री तबरेज अहमद पुत्र मेहनाज खान निवासी कोशी दिलदारनगर गाजीपुर जो किराने का व्यवसाय करता है वाराणसी अपने व्यापारियों को पैसा देने आए थे जिसे ब्लू डायमंड होटल के समाने कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रोक कर 8 लाख रुपए लूट कर लिया गया था जिसमे अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था विवेचना के दौरान उक्त घटना में ईरानी गैंग जो की एक अंतर्राजीय गैंग है जिसके विरुद्ध विभिन्न प्रदेशों में अभियोग पंजीकृत है के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से लूटी हुई 7,37,000 रुपए बरामद किए गए थे उक्त गैंग को हिस्सा लेकर वाहन उपलब्ध कराने वाला अभियुक्त मो अमजद जिसका के वी मोटर्स के नाम से भोपाल में एक गाड़ी बेचने व खरीदने एवं पुरानी गाड़ियों की मरम्मत करने का व्यवसाय है द्वारा घटना में बरामद वाहन  टवेरा को उपलब्ध कराया गया था जो काफी दिनों से फरार था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय द्वारा 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था   को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण 
1. प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र 
2. प्रभारी चौकी दालमंडी अजय कुमार 
3. प्रभारी चौकी पियरी प्रीतम तिवारी
4. मुख्य आरक्षी पुनदेव सिंह अपराध निरोधक दस्ता जोन काशी
5. आरक्षी सुनील कुमार अपराध निरोधक दस्ता जोन काशी 
6.आरक्षी सुशांत गुप्ता थाना चौक 
7.आरक्षी अमित शुक्ला इंटेलिजेंस विंग 
8. आरक्षी बृजेश प्रताप थाना चौक
9. आरक्षी शशि कांत सिंह थाना चौक

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)