पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में किया है योग वाराणसी 21 जून विश्व योग के उपलक्ष में।

03 July, 2026  |  04:45 PM
95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में किया है योग वाराणसी 21 जून विश्व योग के उपलक्ष में।

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। 21 जून विश्व योग के उपलक्ष में आज धमेख स्तूप सारनाथ वाराणसी में 95 बटालियन कमांडेंट के दिशा निर्देश मे सुबह 05:30 बजे 06:30 बजे तक योग कार्यक्रम कराया गया जिसमें 95 बटालियन के ऑफिसर,जवान एव आम जनमानस ने भाग लिया इसका मुख्य उद्देश्य है ऑफिसर,जवान एवं आम जनमानस को जागरूक करना तथा शारीरिक रूप और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना,इस अवसर पर योग गुरू सुशील कुमार गुप्ता द्वारा प्राणायाम करने के लिए बताया गया जिसमें प्रमुख तौर पर कपालभाति,अनुलोम-विलोम भ्रामरी, ओम् व्यायाम आदि कराए गए।आलोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 95 बटालियन ने प्राणायाम, व्यायाम के फायदे ऑफिसर वह जवानों को बताया। जीवन में योग की अहमियत को समझाने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 21 जून को विश्न योग दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तोर पर अनिल कुमार सिंह गंगा हातिमा ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां पर उपस्थित आम जनमानस व ऑफिसर, जवानों को योग, स्वच्छता, पौधारोपण के महत्व के बारे में बतायें तथाकार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किये।इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी आलोक कुमार, नवनीत कुमार उप कमांडेंट,सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, निरीक्षक कुमार राजीव, विकास तिवारी , प्रवीण सिंह, आशुतोष तिवारी एव जवानों, भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण सारनाथ से नीतीश कुमार मिश्रा ASAC, जे.राजू CA, सुनील सिंह इत्यादि ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।कार्यक्रम की शोभा सारनाथ उपस्थित धमेख स्तूप और आम जनमानस ने बढ़ाया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)