पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

वाराणसीवाराणसीवाराणसीवाराणसी में मतगणना के दौरान परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, पैरामिलिट्री फोर्स के 1300 जवान तैनात*

03 July, 2026  |  04:25 PM

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी के मतगणना स्थल पहड़िया में निरीक्षण के दौरान सुनिश्चित किया गया कि सीपीएएफ (अर्ध सैनिक बल), पीएसी और सिविल पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाए रखेगी। इस सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 20 राजपत्रित अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

 

⚡️पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर हर प्वाइंट की वीडियोग्राफी की जाएगी और विजय जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, गार्द रूम और अन्य सुरक्षा उपायों का भी निरीक्षण किया गया। बिजली आपूर्ति, अग्नि सुरक्षा उपायों और स्ट्रांग रूम में रखे रजिस्टरों के रख-रखाव के बारे में भी जानकारी ली गई।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से 200 अर्धसैनिक बल के जवान, 100 पीएसी जवान और 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पहड़िया मंडी में की गई विशेष व्यवस्थाएं:

गेट नंबर 01: इस गेट से मतगणना ड्यूटी में लगाये गए कर्मचारी और मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे।

गेट नंबर 03: इस गेट से प्रत्याशी, पोलिंग एजेंट और इलेक्शन एजेंट प्रवेश करेंगे।

⚡️मतगणना स्थल से 200 मीटर दूर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन (पोलिंग एजेंट के लिए भी) पूर्णतः वर्जित रहेगा।

डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही एक-एक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

बिना पास या ड्यूटी कार्ड के मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

⚡️लाइटर, माचिस समेत सभी ज्वलनशील पदार्थ और शस्त्र आदि वर्जित रहेंगे।

यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जाए। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने कहा कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)