पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वाराणसी : नगर निगम नहीं बढ़ा रहा दुकानों का किराया, नहीं भेजी कोई नोटिस* 

03 July, 2026  |  04:19 PM
*वाराणसी : नगर निगम नहीं बढ़ा रहा दुकानों का किराया, नहीं भेजी कोई नोटिस* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उसकी तरफ से दुकानों का किराया नहीं बढ़ाया जा रहा है और न ही किसी दुकानदार को इसके संबंध में नोटिस भेजी गई है। 

दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का मामला संज्ञान में आया है। इस पर नगर निगम प्रशासन ने अपना रूख साफ किया है। दरअसल नगर निगम की ओर से विश्वेशरगंज, चेतगंज, दलहट्टा, शा़स्त्री नगर, अर्दली बाजार, गोलघर कचहरी मार्केट, विजयानगरम मार्केट, मलदहिया मार्केट, नदेसर, भदैनी, पितरकुंडा, पुराना चैक, नक्खास, मालवीय मार्केट, संस्कृत विश्वविद्यालय मार्केट, बेनिया बाग, नीचीबाग, इंगलिशिया लाईन, इत्यादि अन्य क्षेत्रों में दुकानें आवंटित की गई हैं। 

इन क्षेत्रों में स्थित दुकानों को कई वर्षो से दुकानों को आवंटित किया गया है। वर्तमान समय दुकानों के किराया वृद्धि की बात सामने आ रही है। दुकानदारों को किराया वृद्धि की नोटिस भेजी जा रही है, जबकि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस समय कोई भी नोटिस दुकानदारों को नही भेजी जा रही है तथा वर्तमान में इस सम्बन्ध में कोई कार्रवाई प्रचलित नहीं है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)