पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मोदी के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे राहुल और अखिलेश, तैयारी में जुटा संगठन

03 July, 2026  |  04:12 PM
*मोदी के गढ़ में आज हुंकार भरेंगे राहुल और अखिलेश, तैयारी में जुटा संगठन

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

*वाराणसी।* कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार की शाम वाराणसी के गंगापुर में जनसभा करेंगे। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पंडाल बनाया जा रहा है। संगठन जनसभा की तैयारी में जुटा है। अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है।

 

वाराणसी में आखिरी चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बीजेपी उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को मैदान में उतारा है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगने के लिए राहुल और अखिलेश मोहनसराय से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर जनसभा करेंगे। 

 

कांग्रेस के साथ ही सपा व इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दल जनसभा को सफल बनाने में जुट गए हैं। बीजेपी के खिलाफ ताकत दिखाने के लिए जनसभा में अधिक से अधिक लोगों को लाने की कोशिश है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)