पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सीएम योगी आज जाल्हूपुर में करेंगे जनसभा, तैयारी जोरों पर 

03 July, 2026  |  04:07 PM
सीएम योगी आज जाल्हूपुर में करेंगे जनसभा, तैयारी जोरों पर 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शिवपुर विधानसभा के जाल्हूपुर स्थित श्री कच्चा बाबा इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर है। जनसभा स्थल पर पंडाल लग रहा है। संगठन इसकी तैयारी में जुटा है। 

सीएम योगी चंदौली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के समर्थन में जनसभा करेंगे। जनसभा को सफल बनाने में बीजेपी कार्यकर्ताओं की टीम जुटी है। जनसभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)