पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मोहनसराय चौराहे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल*

03 July, 2026  |  04:04 PM
*मोहनसराय चौराहे पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़न्त, ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया ।मोहनसराय हाईवे स्थित चौराहे पर 4 बजे भोर में दो ट्रकों में भीषण एक्सीडेंट हो गई जिसके दौरान ड्राइवर तथा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये तथा ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हाईवे का रेलिंग तोड़ते हुए सर्विस रोड के किनारे फल की दुकान में ट्रक घुस गयी। ट्रक की चपेट में आने से सर्विस रोड पर खड़ी मोपेड बाइक दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।घटना के दौरान ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर तथा खलासी की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुचे हाईवे पेट्रोलिंग व क्रेन की मदद से मोहनसराय चौकी इंचार्ज राहुल रंजन ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर तथा खलासी को बाहर निकलवा कर हाईवे की एंबुलेंस से इलाज के लिए बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेजा।बगल में चाय की दुकान पर चाय पी रहे बढ़ईनी कला निवासी हरिशंकर गौड़ उर्फ मोछू बाल बाल बचे लेकिन उनका सर्विस रोड पर खड़ी मोटरसाइकिल ट्रक के पहिए से दबकर हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)