पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कांग्रेस और उसके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद किए', चंपारण में बोले PM मोदी* 

03 July, 2026  |  03:56 PM
*कांग्रेस और उसके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद किए', चंपारण में बोले PM मोदी* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए जमकर रैलियां कर रहे हैं. मंगलवार को उन्होंने बिहार के पूर्वी चंपारण में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि चंपारण की ये धरती प्रेरणा की धरती है. आपका ये स्नेह आपका ये उत्साह ये दिखा रहा है कि छठे और सातवें चरण में देश में क्या होने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि अभी कल ही पहले पांच चरण का चुनाव पूरा हुआ है. पहले चरण में इंडी गठबंधन पस्त हो गया था. इसके बाद के चरणों में इंडी गठबंधन ध्वस्त हुआ और अब कल जो पांचवां चरण हुआ, इंडी गठबंधन पूरी तरह परास्त हो चुका है.कांग्रेस और आरजेडी पर पीएम मोदी का निशाना*प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खुद को जनता का माई बाप समझने वाले इन्हें जनता ऐसी करारी हार देगी, कि दुनिया देखती रह जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत इंडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए हर चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी जैसे दलों पर जनता जोर का प्रहार कर रही है. 4 जून को इंडी वालों के इरादों पर सबसे बड़ा प्रहार होगा. ये प्रहार होगा देश में भ्रष्टाचार पर, ये प्रहार पर तुष्टिकरण की राजनीति पर, ये प्रहार होगा टुकड़े-टुकड़े गैंग पर, ये प्रहार होगा समाज को लड़ाने वाली गंदी सोच पर, ये प्रहार को सनातक को गाली देने वाली विकृत मानसिकता पर, ये प्रहार पर होगा अपराधी, माफिया जंगल राज पर, ये प्रहार होगा महिला विरोधी मानसिकता पर.

सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने बापू को छोड़ दिया- पीएम*पीएम ने आगे कहा कि यहां चंपारण में पूज्य बापू ने सत्याग्रह और स्वच्छग्रह का प्रयोग किया था. आजादी के बाद इसी प्रेरणा लेकर कांग्रेस को देश में सफाई के लिए आंदोलन करना चाहिए था, पुज्य बापू की स्वच्छता की एक अपेक्षा थी देश में स्वच्छता एक संस्कार बनाकर बापू को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि देने का उन लोगों को अवसर मिला था. लेकिन उन्होंने सत्ता में आने के पहले दिन ही बापू को पूरी तरह छोड़ दिया, बापू के विचारों को छोड़ दिया, बापू के आचारों को छोड़ दिया बापू के आदर्शों को छोड़ दिया. उन्होंने अपना पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने पर लगा दिया.

कांग्रेस और उसके साथियों ने देश के 60 साल बर्बाद किए'*पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर देश के 60 साल बर्बाद कर दिए. तीन-तीन चार-चार पीढ़ियों का जीवन तबाह कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के 60-70 साल बाद जब आपने एक गरीब मां के बेटे को आपकी सेवा करने का अवसर दिया और 60-70 साल बाद जब मोदी आया, तब घर-घर शौचालय पहुंचा.

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)