पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में मतदान के साथ ही कानून व्यवस्था पर भी कड़ी नज़र रखेंगे-जिला निर्वाचन अधिकारी*

03 July, 2026  |  03:46 PM
*सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में मतदान के साथ ही कानून व्यवस्था पर भी कड़ी नज़र रखेंगे-जिला निर्वाचन अधिकारी*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने आज कमिश्नरी आडिटोरियम में आयोजित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ट्रेनिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मतदान में विशेष रूप से उन नियमों और‌ कार्यों को चिन्हित करते हुए सावधान किया,जहां गल्ती करने की सम्भावना 

अधिक होती है। इसके अलावा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे गम्भीरता से ट्रेनिंग लेने और नियमों की पूरी-पूरी जानकारी रखें जिससे मतदान में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

     उन्होंने ट्रेनिंग में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान के दौरान आने वाली हर सम्भावित समस्याओं को और उनके निदान को बारीकी से बताया। 

     ट्रेनिंग में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त राजस्व, एडीएम प्रशासन सभी एआरओ सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)