पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*दहेज को लेकर पत्नी का जबरन कराया गर्भपात, पहुंचा सलाखों के पीछे*

03 July, 2026  |  03:28 PM
*दहेज को लेकर पत्नी का जबरन कराया गर्भपात, पहुंचा सलाखों के पीछे*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल सोनी

 

चोलापुर दहेज न मिलने पर आक्रोशित होकर गर्भवती पत्नी का जबरन गर्भपात कराने का आरोपी कलयुगी पति गुरुवार को अंतत पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहांव निवासिनी ममता गुप्ता का विवाह आदित्य आटो स्पेयर मोहाँव चौराहा के मालिक प्रहलाद गुप्ता से दो वर्ष पहले हुआ था। विवाह के पश्चात प्रहलाद गुप्ता ने ममता गुप्ता के भाई व पिता से दहेज के नाम पर कई बार रुपए लिए लेकिन उसका लालच बढ़ता गया। आरोपी पति प्रहलाद गुप्ता ने जान माल की धमकी देकर पत्नी ममता का जबरन गर्भपात करा दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई तो अस्पताल में छोड़कर भाग निकला। वहीं उक्त मामले में पीड़िता द्वारा चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज करने के पश्चात गवाही से घर लौटते समय आरोपी पति ने पीड़िता के भाई व पिता को मारपीट कर घायल भी कर दिया था। उक्त मामले में चोलापुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506, 509 आईटी एक्ट 67 व जबरन गर्भपात की धारा 313 के तहत मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को आरोपी प्रहलाद गुप्ता पुत्र स्व. जगदीश गुप्ता निवासी मोहांव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर अतुल कुमार सिंह, का. अमित कुमार सिंह, आदित्य कुमार, मका. वैशाली यादव शामिल रहीं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)