पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा कार्यकर्ता दे रहे घर -घर दस्तक

03 July, 2026  |  03:20 PM
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में आशा कार्यकर्ता दे रहे घर -घर दस्तक

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। जलवायु परिवर्तन को लेकर गर्मी में तरह तरह से पनपने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सुझाव व आवश्यक दिशा निर्देश देने में आशा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच जानकारी देने में लगी हुई हैं।प्रभारी चिकित्साधिकारी हरहुआ डॉ0 सन्तोष कुमार ने समीक्षा के दौरान इस बाबत जानकारी दी है कि गर्मियों में तरह -तरह की बीमारियों के संवाहक के रूप में आम नागरिकों में जानकारी का अभाव तो बचाव की जानकारी तक नहीं होती जिससे बीमारी बढ़ती है।मच्छर सबसे बड़े संवाहक के रूप में होते है जिनसे बचने के लिए आशा कार्य कर्ताओं को लगाया गया है कि आस पास गंदगी व गड्डो सहित नालियों में ठहरे जल में पनपने वाले मच्छरों से बचने की जानकारी,दवा छिड़काव सहित गाँव मे बुखार के मरीजों का चिन्हीकरण,गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण के साथ 0-5वय के बच्चों का सर्वे,गंदगी वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव,हीट वेव से बचाव सहित 'आभा' आई डी (आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट) बनाने सहित संचारी रोग पर नियंत्रण के सुझाव तथा आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य कर रहीं है।जिस जगह जानकारी मिल रही है तत्काल उस पर अमलकर नियंत्रण के कार्य प्रगति पर है। इस कार्य मे स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,फार्मासिस्ट राकेश कुमार,कार्यालय सहायक पंकज सिंह सहित सीएचओ की नियमित निगरानी चल रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)