पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

राजपूत एंड कंपनी के निदेशक देवानंद सिंह ने फीता काटकर किया राजपूत एंड कंपनी के चौथे ब्रांच का उद्घाटन ||

03 July, 2026  |  02:29 PM
राजपूत एंड कंपनी के निदेशक देवानंद सिंह ने फीता काटकर किया राजपूत एंड कंपनी के चौथे ब्रांच का उद्घाटन ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- शहर के प्रतिष्ठित खेल सामग्री होलसेल विक्रेता राजपूत एंड कंपनी के चौथे ब्रांच का 16 मार्च शनिवार को राजपूत एंड कंपनी के निदेशक देवानंद सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया भव्य शुभारंभ | बता दे की खेल सामग्री के के होलसेल उत्पाद के क्षेत्र में सन 1935 में पहले और मुख्य शाखा का शुभारंभ बांसफटक क्षेत्र में किया गया था समय के साथ-साथ राजपूत एंड कंपनी ने खिलाड़ियों की डिमांड को देखते हुए अपनी शाखों का विस्तार करना शुरू किया | इसी क्रम में वाराणसी के मलदहिया लोहा मंडी स्थित विवेकानंद रोड पर लगभग ढाई हजार स्क्वायर फीट एरिया में विशाल होलसेल शोरूम का शुभारंभ किया गया | शहर के मध्य शोरूम खुलने से पूर्वांचल एवं उसके आसपास के दुकानदारों के लिए काफी सहूलियत हो गई है प्रतिष्ठान में आने वाले व्यापारियों एवं आम जनों के लिए पार्किंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है उक्त जानकारी शोरूम के अधिष्ठाता राज विक्रम सिंह ने दी शोरूम में खेल से संबंधित सभी प्रकार की सामग्री होलसेल में प्राप्त कर सकते हैं |कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश सिंह, शिवानंद सिंह ,परमानंद सिंह , संदीप गुप्ता , अश्वनी सिंह ,प्रशांत सिंह ,राज विक्रम सिंह , शांतनु विक्रम सिंह सेमत परिवार के सदस्य एवं गणमान्य लोक उपस्थित रहे ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)