पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री मनीष कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ की गई अपराध गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश*

03 July, 2026  |  02:02 PM
*पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री मनीष कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में गोमती जोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ की गई अपराध गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 05-03-2024 को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री मनीष कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । सीएम डैश बोर्ड, में वर्णित विषयों पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया । पुरस्कार घोषित व टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। पब्लिक ग्रिवांस रिव्यू पोर्टल में फीडिंग की समीक्षा की गयी। लव जेहाद व धर्म परिवर्तन जैसे संगीन मामलों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा थाना क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक किया जाय। “ऑपरेशन क्लीन” अभियान की समीक्षा की गयी तथा थानों पर पड़े मालों का अधिक से अधिक निस्तारण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत मा0 न्या0 में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर अभियुक्तों को सजा दिलायी जाय । “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदि पर जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया । ट्रैफिक मित्र/जाम की मैंपिंग/यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक-दिशा निर्देश दिये।आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों व पेट्रोल पम्पों पर आदि सर्वाजनिक स्थानों पर नियमित रूप से प्रतिदिन पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । 

इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व राजातालाब तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)