पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यो के तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

03 July, 2026  |  01:55 PM
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यो के तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.राजलिंगम की अध्यक्षता में बुधवार को निर्वाचन कार्य हेतु नियुक्त एआरओ व प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कमिश्नरी सभागार में आयोजित हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों एवं एआरओ को निर्वाचन कार्य हेतु सौंपी गई जिम्मेदारियों के अनुसार समस्त तैयारियां समय से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्मिकों की डाटा फीडिंग सुनिश्चित रहे।समस्त बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं मुकम्मल रहे। जहां कही भी कमी हो तत्काल ठीक करा लिया जाए। समुचित रूप से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किए जाए।एसएसटी,एफएसटी की पर्याप्त टीमों के गठन एवं उनके प्रशिक्षण आदि करा लिए जाय। साथ ही एसएसटी टीमों के चेकिंग स्थलों को भी चिह्नित करा लिया जाय। विधानसभावार मतदेय स्थलों के रूट चार्ट,निर्वाचन कार्य हेतु पर्याप्त वाहनों के प्रबंध की व्यवस्था,पोस्टल बैलेट,लेखन सामग्री की तैयारी,वीडियोग्राफी,बनरेबल बूथों की मैपिंग सहित अन्य सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक हिमांशु नागपाल,उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन,एडीएम सिटी,एडीएम प्रोटोकॉल,एसडीएम सदर,एसडीएम राजातालाब, एसडीएम पिंडरा,जिला विकास अधिकारी,पीडी डीआरडीए,अपर नगर आयुक्त,एआरटीओ,जिला पूर्ति अधिकारी,मुख्य कोषाधिकारी,पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)