पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*स्थानांतरण एक नौकरी का हिस्सा होता है--राजू सिंह*

03 July, 2026  |  01:45 PM
*स्थानांतरण एक नौकरी का हिस्सा होता है--राजू सिंह*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज सिगरा थाने पर कार्यरत ईमानदार व कर्तब्यनिष्ठ उपनिरीक्षक अरुन सिंह का स्थानांतरण प्रयागराज होने से वहां के स्थानीय लोग व अन्य कर्मचारी काफी विचलित और उदास दिखाई दिए वर्तमान थाना प्रभारी राजू सिंह उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्थानांतरण एक नौकरी का हिस्सा होता है। अधिकारी या कर्मचारी जहां कहीं भी जाता है, वहां से कुछ न कुछ जरूर सीखता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी को काम करने में तभी आनंद आता है, जब उनको वहां की जनता से भरपूर सहयोग मिलता रहे । तथा श्री राजू ने बहुत ही प्रमुख्ता के साथ कहा कि इन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।इस बिदाई कार्ययोजना के तहत इस कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। तथा इनके सेवाकाल के दौरान उनके अधीनस्थ व साथी अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला है। जो भी उनको जिम्मेदारी सौंपी गई, उसको उन्होंने पूरी लग्न व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। उप निरीक्षक के रूप में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। यहां की जनता से उनको भरपूर सहयोग मिला है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगी।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)