पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

03 July, 2026  |  01:29 PM
ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मड़ाव गांव के सामने रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को सायं काल लगभग 7 बजे गेट संख्या 6 सी /सी पर विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल 26 वर्षीय तथा चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा अल्लोपुर गांव निवासी शिवम पटेल उम्र 17 वर्ष सहित दोनों युवको की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक रेलवे लाइन पार कर रहे थे उसी समय इलाहाबाद की तरफ से बनारस की ओर जा रही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गए जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जयप्रकाश उर्फ महेश पटेल मजदूरी का काम करते थे उनके पिता रमेश उर्फ कल्लू माता सुशीला देवी पत्नी तारा देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक जयप्रकाश तीन भाई एक बहन तथा एक पुत्र है। दूसरा मृतक शिवम पटेल के पिता दयाशंकर पटेल, माता संजू देवी सहित परिजनों का रो रो का बुरा हाल था मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था करौदी से आईटीआई का छात्र था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे आरपीएफ के साथ पहुंचे रोहनिया पुलिस ने उक्त दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)