पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जनपद जौनपुर में दिनेश चौधरी लगातार अव्वल स्थान पर*

03 July, 2026  |  01:07 PM
जनपद जौनपुर में दिनेश चौधरी लगातार अव्वल स्थान पर*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

केराकत जौनपुर - केराकत के पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी एक माह से अधिक दिनों से नरेंद्र मोदी ऐप पर विकसित भारत एंबेसडर अभियान के तहत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए गए 100 दिन के चैलेंज में लगातार 42 दिन से जनपद जौनपुर में अपने अव्वल स्थान पर कायम है।पिछले दिनों नरेंद्र मोदी ऐप पर विकसित भारत एंबेसडर अभियान हेतु जनपद,विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला का भी आयोजन हुआ था। कल 31 जनवरी को जनवरी माह संपन्न होने के साथ नमो ऐप ने अपना जनवरी माह का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जिसमें पूर्व विधायक दिनेश चौधरी अन्य जनप्रतिनिधियों के पहुंच से कोसो दूर दिखाई पड़ रहे है।दिनेश चौधरी अब तक 18,000 से अधिक लोगों को नरेंद्र मोदी एप जोड़ चुके हैं।यह ऐप भारतीय जनता पार्टी के जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहायक होने के साथ-साथ वर्तमान सरकार और स्थानीय सांसद के रिपोर्ट कार्ड एवं उनके आंतरिक सर्वे का भी कार्य तेजी से संपन्न कर रहा है।इसी के तहत भाजपा लाभार्थियों का एक बहुत बड़ा समूह अभी खड़ा कर रही है,और उसका डाटा अपने पास संकलित करने में कामयाब भी हो रही है।इस बात को लेकर के लोकसभा मछली शहर शहर सहित जनपद जौनपुर में लोगों के अंदर चर्चा का माहौल व्याप्त है।इस संबंध में जब पूर्व विधायक दिनेश चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुट जाता हूं,मेरे अनवरत प्रयास और आप सबके स्नेह का ही नतीजा है नमों ऐप का यह रिपोर्ट कार्ड।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)