पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी के दौरान गाली गलौज, मारपीट व वर्दी फाड़ने वाले युवक-युवती को थाना सिगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*

03 July, 2026  |  01:05 PM
सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी के दौरान गाली गलौज, मारपीट व वर्दी फाड़ने वाले युवक-युवती को थाना सिगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0027/2024 धारा 332, 353, 323, 427, 504, 506 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमिश्रनरेट वाराणसी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त कुशाग्र मुक्ति पुत्र मुक्तिनारायण ओझा निवासी म०न) एस0ए0-18/48 सारंग तालाब, मौजा हाल कुन्ती बिहार कालोनी, थाना जैतपुरा, जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष व 01 नफर अभियुक्ता को सिगरा चौराहा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से समय करीब 10.45AM बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण हे0का0 चन्द्रजीत यादव द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 01.02.2024 समय करीब 17.30 बजे वह सिगरा चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर कार्यरत थे कि सोनिया की तरफ से एक मोटर साईकिल KTM जिसका नं0 UP 65 ES 1088 से एक व्यक्ति जो बिना हेलमेट लगाए आ रहा था, जिसके पीछे एक महिला भी बैठी हुई थी उक्त मोटर साईकिल चालक का जब हे0का0 द्वारा बिना हेलमेट का फोटो खीचा तो नाराज होकर अपनी मोटर साईकिल रोककर हे0का0 के साथ गाली गुप्ता करने लगा जब हे0का0 ने मना किया तो वह और उग्र होते हुए हे0का0 को मारने पीटने लगा उसके मारने पीटने से हे0का0 को चोटें आयी है तथा वदीं भी फाड़ दिया मौके पर काफी यातायात का भीड़ हो गया और यातायात भी बाधित हो गया उसका यह कार्य सरकारी कार्य में बाधा किया गया है उक्त घटना के सन्दर्भ में चौराहे पर तैनात TC रमेश कुमार द्वारा टैंगो को मौके पर थाने की फैन्टम भेजने की सूचना दी गयी उपर्युक्त घटना के संदर्भ में मौके पर लोगों द्वारा वीडियो भी बनायी गयी है वीडियो में तथा मौके पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दिए है। साथ में जो एक महिला थी वह भी गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी दे रही थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,व0उ0नि0 विवेक कुमार त्रिपाठी,म0उ0नि0 नेहा,कां० पंकज कुमार यादव,का० सुमित साहू,म0कां० छाया सिंह,म0का0 हिमानी थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)