पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सामाजिक उद्यमी संजय शेरपुरिया ने जिले के पशुपालकों को दिया बड़ा तौफा

02 July, 2026  |  04:32 PM
सामाजिक उद्यमी संजय शेरपुरिया ने जिले के पशुपालकों को दिया बड़ा तौफा

विवेक राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी-वनेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (एन.डी.आर.आई) और पूर्वांचल के नामांकित संस्थान, युथ रूरल एंटर प्रेन्योर फाउंडेशन के बीच, सरदार पटेल जन्मजयंती के शुभ दिन पर एक एम.ओ.यू (करार) साइन हुआ । इस करार के मुताबिक गाजीपुर के पशुपालकों को अब अच्छे नस्ल के  गाय, भैंस, बकरी जैसे पशुओं को पाने के लिए एवं अपने पशुओं को अच्छे तरीके से पालन करने के लिए एन.डी.आर.आई. के द्वारा प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा।इस मौके पर एन.डी.आर.आई. के निदेशक श्री धीर सिंह जी और युथ रूरल एंटर प्रेन्योर फाउंडेशन के मुख्य मार्गदर्शक संजय शेरपुरिया जी के बीच करनाल स्थित संस्थान पर लंबी चर्चा हुई । गाजीपुर के किसानों को आने वाले दिनों में दूध उत्पादन से और भी ज्यादा फायदा मिले उसके लिए एक व्यूह रचना तैयार की गई और तुरंत ही इस योजनाओं को अमल में लाने का फैसला किया गया।इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक अरुण कुमार सिंह, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर इंदुप्रकाश सिंह, एवं डेयरी उद्योग के जाने माने कंसलटेंट विवेक सक्सेना जी भी उपस्थित रहे।जनपद के युवाओं ने सामाजिक उद्यमी संजय राय शेरपुर रिया का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया आभार प्रकट करते हुए विवेकानंद सिंह ने बताया की संजय राय जी के जनपद से आने से नौजवानों को रोजगार मिला है नौजवान आप निर्भर हुए हैं महिलाओं को भी आपने रोजगार से जुड़ा है जनपद में तमाम प्रकार का अवसर नौजवानों को मिल रहा है हम सभी नौजवान आदरणीय संजय राय जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तत्पर रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)