पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गौ-हत्या निवारण अधि0 के मुकदमे मे वांछित/फरार अभियुक्त अर्जुन राजभर गिरफ्तार

03 July, 2026  |  01:03 PM
थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गौ-हत्या निवारण अधि0 के मुकदमे मे वांछित/फरार अभियुक्त अर्जुन राजभर गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-512/2023 धारा 3/5ए/8/5बी गौ-हत्या निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित/फरार अभियुक्त अर्जुन राजभर पुत्र बच्चेलाल निवासी ग्राम घोघरी थाना सिन्धौरा कमि० वाराणसी को आज दिनांक-01.02.2024 को समय करीब 12.20 बजे गोला तिराहा थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त अर्जुन राजभर ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक-30.12.2023 को मैं अपने वाहन संख्या UP 65 JT 7875 महेन्द्रा बोलेरो पीकअप से 05 गौवंश लेकर औरा नहर थाना चोलापुर क्षेत्र से जा रहा था कि रास्ते में पुलिसवालों को चेकिंग करता देखकर कोहरे का फायदा उठाकर में अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया था। आज मै पुलिस के डर से बाहर जाने के फिराक में था कि आपलोगों ने पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष कुमार चौधरी,हे0का0 शिवशंकर राय थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)