पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई

03 July, 2026  |  01:02 PM
एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

चोलापुर /वाराणसी:स्थानीय विकासखंड के ब्लाक परिसर में आयोजन कर एडीओ पंचायत का धूमधाम से विदाई समारोह मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान ,सेक्रेटरी व सफाई कर्मचारी सहित ब्लाक कर्मचारियों ने भाग लिया कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव ने कहा कि सेवानिवृत्ति होना एक प्रक्रिया है सभी को इससे होकर गुजरना पड़ता है एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक ने अपने कार्यकाल में सभी का सहयोग कर एक नया आयाम स्थापित किया हरहूआ ब्लाक के एडीओ पंचायत मयंक गौड़ ने कहा कि एडीओ पंचायत ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी एवं कर्तव्य परायण का परिचय देते हुए सभी कर्मचारियों का सहयोग किया ग्राम पंचायत आधिकारी आनंद शील अंबेडकर ने कहा कि इंसान को जीवन में कर्मठ होना चाहिए जिससे लोग सेवानिवृत होने के बाद याद करें हमलोगो को प्रमोद पाठक जी के कार्य से प्रेरणा लेनी है इससे पूर्व विदाई समारोह में एडीओ पंचायत प्रमोद पाठक का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया तथा उपहार भेट किए विदाई समारोह में खण्ड विकास अधिकारी ,ग्राम सचिव हिना पांडेय,ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव, राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, प्रधान प्रतिनिधि गुलाब गोंड ,सिकेंदर कुमार , अखिलेश यादव, सर्वजीत पटेल ब्लाक कर्मचारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)