पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का एक नफर शातिर अपराधी गिरफ्तार

03 July, 2026  |  01:00 PM
लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का एक नफर शातिर अपराधी गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विकास सिंह

 

वाराणसी- पीड़ित श्री योगेश कुमार जायसवाल व उनके साथी । सौरभ मिश्रा 2. जतिन विजय 3. विश्वास सिंह में इस आशय से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि रैनस्टड कम्पनी में काम करने के नाम पर वादी मुकदमा व उनके साथी को धोखे में रखकर उनके दस्तावेजों का प्रयोग कर सिम व खाता खुलवाकर उनके नाम पते के खातों के एटीएम किट आदि को साइबर अपराध में इस्तेमाल करने के लिए लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में है। जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम कमि० वाराणसी में मु० अ० सं० 13/2024 धारा 420 भादवि व 66सी आई0टी0 एक्ट पंजीकृत हुआ।उक्त प्रकरण के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमि० वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन व पुलिस उपायुक्त अपराध/साइबर अपराध तथा अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम द्वारा उक्त् मुकदमे में प्रभावी कार्यवाही तथा निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपरोक्त मुकदमा की जांच व विवेचना में घटना में संलिप्त अभियुक्त सलीम उर्फ राशिद पुत्र इस्लाम उर्फ फुस्सू निवासी म०नं0 333, गली नं0 3. पार्ट-2 अज्जी कालोनी, वार्ड नंबर 34, बल्लभगढ़ थाना बल्लभगढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा व सलीम का साथी अमन मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त है। जिसके उपरान्त प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री विजय नारायण मिश्र की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना वाराणसी टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व आधुनिक तकनीकी के माध्यम से बाबतपुर रिंग रोड पर दानूपुर बस अड्डे के पास रोड के किनारे से एक नफर शातिर अपराधी गिरफ्तार भारी मात्रा में ए०टी०एम, पासबुक, चेकबुक, नेट बैंकिंग पासवर्ड किट, डेबिट कार्ड पासवर्ड किट, फर्जी जाब लेटर व 3 अदद सिम कवर आदि व अपराध करने के लिए प्रयोग की जाने एक अदद चार पहिया वाहन बरामद।अपराध करने का तरीका:-साइबर गिरफ्तार अभियुक्त सलीम व उसके साथी अमन द्वारा साइबर अपराध करने के लिए बैंक में खाता खुलवाने का काम करते हैं। इसके लिए सबसे पहले भीड़ भाड़ वाले स्थान, चाय पकौड़ी की दुकानों पर बातों-बातों में बेरोजगार युवक समझकर उनको जाँब दिलवाने का लालच देते हैं फिर उसी के कागजातों का प्रयोग करके सिम कार्ड एलाट करवाते हैं और फिर सैलरी का पैसा प्राप्त करने झांसा देकर, फर्जी जॉब आफर लेटर बनाकर कम्प्यूटर के माध्यम से प्रिंट करके बेरोजगार युवकों को दिखाकर धोखे से खाता खुलवाते हैं और खाता से सम्बन्धित समस्त कागजात व सिम कार्ड अपने पास रख लिया जाता है। विश्वास बनाने के लिए ये लोग उक्त युवकों को कुछ धनराशि जैसे 1000 रु लगभग दे दिया करते है। उक्त खोले गये खातों से सम्बन्धित वेलकम किट मय नेट बैंकिंग पासवर्ड व डेबिट कार्ड पिन आदि के जामताड़ा झारखण्ड समेत देश के विभिन्न साइबर अपराधियों को 40 से 50 हजार रुपये में अपराध करने हेतु बेच देते हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्र,निरीक्षक राकेश कुमार गौतम,उ0नि0 श्री सतीश सिंह,उ0नि0 श्री संजीव कन्नौजिया,हे0का0 रविकान्त जायसवाल,का० अंकित कुमार प्रजापति थाना साइबर क्राइम कमि० वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)