पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का स्वैग वाला गाना “बंदूक” की गूंज से मचा धमाल

03 July, 2026  |  12:59 PM
सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का स्वैग वाला गाना “बंदूक” की गूंज से मचा धमाल

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी :- युवा दिलों की धड़कन के नाम से मशहूर अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू व सुरों की मलिका शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना "बंदूक" की गूंज आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब सुनाई दे रही है यह गाना 31 जनवरी बुधवार को रिलीज के साथ वायरल हो रहा है जिसे वाराणसी में एक इवेंट के दौरान आइकॉन भोजपुरी बवाल ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया | साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके इस चैनल का यह पहला भोजपुरी गाना है जो भोजपुरी में भी अपनी पारी का आगाज कर रही है।गाने को लेकर कल्लू ने कहा कि "बंदूक" एक मस्ती – धमाल के साथ स्वैग वाला गाना है इसकी गूंज दूर तलक जाने वाली है. यह गाना मुझे बेहद मजेदार लगा और हमने इसकी शूटिंग भी बड़े पैमाने पर की उन्होंने कहा कि आइकॉन भोजपुरी बवाल भले शुरुआत कर रही है लेकिन अंदाज एकदम मंझे हुए हाउस की तरह है, जिसके साथ काम करके खूब मजा भी आया | कल्लू ने कहा कि यह चैनल भोजपुरी को मनोरंजन का एक अलग टेस्ट देने वाली है इसलिए मैं सभी लोगों से आग्रह करूंगा कि आप हमारे इस गाने को खूब सुनें और अपना प्यार व आशीर्वाद दें ,वहीँ आइकॉन म्यूज़िक की एमडी,रशना पोचखानावाला ने कहा आइकॉन म्यूज़िक में हम सक्रिय रूप से मुख्यधारा और क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं दोनों में अपने फुटप्रिंट विकसित कर रहे हैं | भोजपुरी संगीत में हालिया प्रवेश एक रणनीतिक स्तंभ के रूप में खड़ा है जो क्षेत्रीय संगीत परिदृश्य में हमारी स्थिति को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है हमारा दर्शन कलाकारों और उनके संगीत को प्रशंसकों के साथ जोड़ने और साथ ही संस्कृति को आकार देने में सक्रिय रूप से भाग लेने के इर्द-गिर्द घूमता है उन्होंने बताया कि गाना "बंदूक" के गीतकार भागीरथ पाठक और संगीतकार शुभम् राज एसबीआर हैं गाने के म्यूजिक वीडियो में कल्लू के साथ सपना चौहान नजर आई हैं जबकि कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं | मालूम हो कि आइकॉन भोजपुरी बवाल भोजपुरी संगीत उद्योग के शीर्ष सितारों और प्रतिभाशाली नए कलाकारों के साथ विविध प्रकार के कलाकारों के साथ सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (आईवीवाई) एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया और मनोरंजन कंपनी है जो प्रीमियम फिल्म्स (कंटेंट राइट्स) के बिजनेस मूवी प्रोडक्शन, अधिग्रहण और लाइसेंसिंग में लगी हुई है।आईवीवाई के पास विजय, चिरंजीवी,पवन कल्याण, नानी, विक्रम, सूर्या, कार्थी,रवि तेजा, विजय देवराकोंडा,धनुष, वेंकटेश, विजय सेतुपति,विशाल, आर्य आदि जैसे सुपरस्टारों वाली 150 से अधिक हाई प्रोफाइल फिल्मों के विभिन्न अधिकार हैं |आइकॉन म्यूज़िक आईवीवाई एंटरटेनमेंट का एक प्रभाग है जो एक नए युग का संगीत लेबल है जो संगीत अधिकार (ऑडियो- विज़ुअल) उत्पादन, अधिग्रहण और बॉलीवुड, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, उड़िया और विभिन्न अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लाइसेंस के व्यवसाय में लगा हुआ है कलाकार प्रबंधन गतिविधियों में लगे हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)