पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जीएनआईओटी के द्वारा आगामी 10 फरवरी को होने वाले प्रधानाचार्य सम्मान समारोह को लेकर हुईं बैठक ||

03 July, 2026  |  12:58 PM
जीएनआईओटी के द्वारा आगामी 10 फरवरी को होने वाले प्रधानाचार्य सम्मान समारोह को लेकर हुईं बैठक ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- जीएनआईओटी के द्वारा आगामी 10 फरवरी को होने वाले प्रधानाचार्य सम्मान समारोह को लेकर कैण्ट परेड कोठी स्थित होटल प्रताप पैलेस में हुई बैठक जिसमें 25 विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया | बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं प्रधानाचार्य श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 10 फरवरी को वाराणसी के कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित होटल रमाडा पैलेस में होने वाले एजुकेटर कांक्लेव के आयोजन को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई जिसमें उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के लगभग 25 से अधिक प्रधानाचार्यो ने अपनी सहमति जताई एवं कार्यक्रम को सराहा | बैठक में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य डॉ.अनूप कुमार, डॉक्टर रंजीत सिंह,नामवर उपाध्याय,रितेश सर, आमिर सर,दिलीप कुमार मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव,अजय पांडेय, आशुतोष सर इत्यादि लोग उपस्थित थे | कार्यक्रम का सफल संचालन जीएनआईओटी के सलाहकार उमेश सिंह उर्फ काजू बाबा ने किया ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)