पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को संकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

03 July, 2026  |  12:53 PM
आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को संकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में दिनांक 28.01.2024 को पुलिस गोमती जोन, श्री प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय बाबतपुर में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को संकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत गोमती जोन के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/थाना स्तर के चुनाव नोडल अधिकारी/ चुनाव मुंशी के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चुनाव से पूर्व हिस्ट्रीशीटरों एवं जिलाबदर अपराधियों की निगरानी/चेकिंग एवं गैंगेस्टर एक्ट वांछित/एनबीडब्लू जारी किये गये अपराधियों की गिरफ्तारी करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थ की बिक्री व निर्माण पर रोक लगाने, आगामी लोक सभा चुनाव में शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले अपराधियों, असामाजिक एवं शरारती तत्वों को चिहिंत कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए भारी मुचलके पर पाबन्द करने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार शस्त्र जमा कराया जाये, समस्त मतदान केन्द्रों एवं पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने हेतु चिन्हित कालेजों का भौतिक सत्यापन, मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने, संभ्रात व्यक्तियों व डिजिटल वालंटियर्स के साथ पीस कमेटी की बैठक करने हेतु निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस/जनशिकायत/प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापुर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए। जनपद की सीमाओं से लगे चेक पोस्ट/बैरियरों पर वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी किये जाने एवं थाना क्षेत्र में निरन्तर पैदल गश्त/एरिया डोमिनेशन करने हेतु निर्देशित किया गया।गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन, सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब, समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी तथा थानों के चुनाव नोडल अधिकारी व चुनाव मुंशी मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)