पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

खेत की फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने को लेकर विधवा महिला तहसील में धरने पर बैठी

03 July, 2026  |  12:52 PM
खेत की फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने को लेकर विधवा महिला तहसील में धरने पर बैठी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 रोहनिया(वाराणसी) । पटीदारों द्वारा खेत की फसल को रौदने को लेकर सोमवार को राजातालाब तहसील पर रखौना गांव की निवासी प्रेमलता देवी सुबह से ही धरने पर बैठ गयी। प्रेमलता का कहना था कि उसकी तीन विश्वा खड़ी फसल को पटीदार ने रौंदकर खराब कर दिया है।जिसको उनके पटीदार दिनानाथ ने रविवार की सुबह को ट्रैक्टर चलाकर जोत दिया जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गयी।

   महिला का कहना था कि वह विधवा है और उसे कोई बच्चे भी नहीं है। उसके भरण पोषण का एकमात्र सहारा 3 विश्वा खेत ही है। जिस पर उसके पटीदार दिनानाथ की नजर हैं।वे अक्सर मारपीट करते रहते हैं। रखौना से घर छोड़कर भागने को कहते हैं। महिला ने बताया कि वह पंद्रह दिन पहले भी तहसील में शिकायती पत्र दी थी किंतु कोई कारवाई नहीं हुई।सोमवार को धरने पर बैठ महिला अपने पड़ोसियों से अपनी जान माल का खतरा बताया। शाम तक उसका धरना जारी रहा।इस संबंध में तहसीलदार राजातालाब का कहना था कि महिला को घर जाने के लिए समझाया जा रहा है।साथ ही मिर्जामुराद थाने को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)