पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, महाविद्यालय समेत अन्य जगहों पर फहराया गया तिरंगा

03 July, 2026  |  12:44 PM
धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, महाविद्यालय समेत अन्य जगहों पर फहराया गया तिरंगा

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* क्षेत्र के गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा झंडा फहराया गया।वही प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के गांव से आए हुए छोटे बच्चों में मिठाई वितरण किया गया।वही मिर्जामुराद थाना परिसर में थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया के द्वारा, गौर गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता द्वारा, किसान इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्रा द्वारा, एसएनएस नेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम द्वारा, केआईटी कालेज में उपनिदेशक डॉ. एके यादव व फार्मेसी के निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्रा द्वारा, गौर गांव स्थित जीवा इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी द्वारा, खजुरी स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. सौरभ सिंह द्वारा, डंगहरिया में एसबीपी इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य गौरव सिंह पटेल द्वारा, भाजपा राजातालाब मंडल कार्यालय पर भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह गौतम व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिंद द्वारा, आदर्श गांव नागेपुर स्थित लोक समिति आश्रम में संयोजक नंदलाल मास्टर द्वारा, चक्रपानपुर स्थित आशा सामाजिक शिक्षण संस्थान की ट्रस्टी सरोज कुमारी द्वारा, चित्रसेनपुर स्थित अमरावती देवी इंटरमीडिएट कालेज प्रधानाचार्य संदीप सिंह द्वारा, ठठरा गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिन्द द्वारा, ठठरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रबली पटेल द्वारा झंडा फहराया गया।वही महाविद्यालय पर योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', अमृता सिंह, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश यादव, दिनेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)