पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जूनियर नेशनल कैरम चैंपियन शिप मदुरै के लिये यूपी की टीम घोषित

03 July, 2026  |  12:39 PM
जूनियर नेशनल कैरम चैंपियन शिप मदुरै के लिये यूपी की टीम घोषित

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- तमिलनाडु के मदुरई में 10 फरवरी से 13 फरवरी के बीच होने वाली 48 वीं जूनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2023 24 के लिए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की टीम घोषित कर दी गई। उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद के अनुसार घोषित में 18 वर्ष आयुवर्ग की 6 सदस्यीय बालक टीम में अखिल सिंह,कृष्ण दयाल यादव, प्रियांशु यादव, सुभान, हर्षित, केसरी और शहाबुद्दीन चयनात हुए है तो वहीं यूथ वर्ग की दो सदस्यीय 21 वर्ष आयु वर्ग में आदिल अहमद समद अख्तर चयनित हुये हैं। इसी प्रकार बालिका वर्ग की टीम में अंशिका सिंह,आचल यादव,सलोनी मिश्रा,रिश्ता केसरी, सौम्या यादव,भार्या यादव चुनी गई हैं तो यूथ वर्ग की दो सदस्यीय टीम 21 वर्ष आयु वर्ग में इन्टरनेशनल खिलाड़ी मंशा इकबाल, नेशनल खिलाड़ी ऋतंभरा चयनित हुई हैं।श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल चोलापुर के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह व विद्यालय की सहायक निदेशिका दिव्या सिंह ने सभी बच्चों को बधाई दी ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)