पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ गोमती जोन क्षेत्र में किया गया भ्रमण/पैदल गस्त*

03 July, 2026  |  12:31 PM
*पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा अयोध्या धाम में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ गोमती जोन क्षेत्र में किया गया भ्रमण/पैदल गस्त*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 22.01.2024 को अयोध्याधाम में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व संध्या पर आज दिनांक 21.01.2024 को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ गोमती जोन क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्गों, चौराहो, मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर भ्रमण/पैदल गस्त कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास । पैदल गस्त के दौरान आमजन, व्यपारियों, दुकानदारों आदि से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा समस्त थानों के थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ एलर्ट रहकर निरन्तर भ्रमणशील रहते हुए गश्त किए जाने एवं श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत आयोजित शोभा यात्रा/कार्यक्रम को संकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया । सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरन्तर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सराय, होटल, ढाबा सर्वाजनिक स्थानों आदि को चेक करने व सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया । इसी क्रम में जोन के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा मय पर्याप्त पुलिस बल के अपने सर्किल/क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले अन्तर जनपदीय बार्डर पर की जा रही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग । समस्त थानों द्वारा पिकेट/बैरियर ड्यूटी लगाकर की जा रही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग । यूपी 112 के पीआरवी वाहनों का किया गया है प्रभावी रूट प्रबंधन।अभिसूचना तंत्र, सोशल मीडिया सेल एवं कंट्रोल रूम द्वारा पूर्ण सतर्कता के साथ की जा रही सतत निगरानी । प्रत्येक छोटी सी छोटी घटना, महत्वपूर्ण सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए तत्परता से की जा रही कार्यवाही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)