पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना चौक पुलिस व टाईटन कम्पनी लि० के कर्मचारियों द्वारा नकली 1325 पीस Fastrack घड़ियाँ व नकली 180 पीस सोनाटा डॉयल बरामद व एक अभियुक्त गिरफ्तार

03 July, 2026  |  12:22 PM

थाना चौक पुलिस व टाईटन कम्पनी लि० के कर्मचारियों द्वारा नकली 1325 पीस Fastrack घड़ियाँ व नकली 180 पीस सोनाटा डॉयल बरामद व एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त श्री मुथा अशोक जैन वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी श्री राम सेवक गौतम के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त श्री चन्द्रकान्त मीणा जोन काशी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की टीम द्वारा दिनांक 18.01.2024 को समय 14.45 बजे हड़हा सराय स्थित दुकान CK- 45/6 से एक अभियुक्त साकिब खान पुत्र हाफिज खान उर्म 21 वर्ष निवासी CK- 45/6 वार्ड नं0 69, हडहा सराय, पियरी, जिला- वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को सी.के. 45/6 हड़हा सराय से चार प्लास्टिक की कट्टे में कुल नकली 1325 पीस फास्टट्रेक की घड़ियाँ व 180 पीस नकली सोनाटा डायल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरणः - दिनांक 18.01.2024 को टाइटन कम्पनी के नकली असली पहचान करने वाले अधिकारियों को हड़हा सराय में किसी दुकान पर टाइटन कम्पनी के नकली घड़ी बेचने की सूचना मिली थी। जिसके पश्चात टाइटन कम्पनी के अधिकारियों द्वारा थाना चौक पर सम्पर्क किया गया जिसके पश्चात थाना चौक पुलिस टीम व टाइटन कम्पनी के अधिकारियों द्वारा हड़हा सराय स्थित एक घड़ी के दुकान में छापामारी की गयी जिसमें कुल नकली 1325 पीस फास्टट्रेक की घड़ियाँ व 180 पीस नकली सोनाटा डायल बरामद किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त साकिब खान S/O हाफिज खान उर्म 21 वर्ष R/O CK- 45/6 वार्ड नं0 69, हडहा सराय, पियरी, जिला- वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में श्री प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी,उ0नि0 श्री वैभव शुक्ला,उ0नि0 श्री उमेश चन्द्र विश्वकर्मा,का0 मनोज कुमार सिंह,हे0का0 सुनील कुमार चौहान,का0 शैलेन्द्र सिंह,म0का0 एकता पासवान,म0का0 रानी कुमारी, थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)