पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

खेलो इंडिया" में खेलेंगे बनारस के "सौरभ सिंह

03 July, 2026  |  12:20 PM
खेलो इंडिया" में खेलेंगे बनारस के "सौरभ सिंह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

खेलों इंडिया*यूथ गेम्स बालीबाल प्रतियोविता में देश की 8 उत्कृष्ट टीमों में उत्तर प्रदेश की टीम जवाहरलाल नेहरू (इंडोर) स्टेडियम ( चेन्नई) तमिलनाडु में

 "खेलो इंडिया" युथ गेम्स (बालीबाल) में प्रतिभाग करेंगी। 

20जनवरी को प्रयागराज से (चेन्नई) तमिलनाडु के लिए टीम होगी रवाना।गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कालेज,लखनऊ के सौरभ सिंह सहित 5 एवं प्रदेश के 9 उत्कृष्ट खिलाड़ीयों का चयन हुआ है।

काशी के प्रथम व (हैट्रीक) सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा.स्व0 रघुनाथ सिंह तथा जनकवि सुदामा पांडेय "धूमिल" के पैतृक गाँव खेवली निवासी 

सौरभ सिंह पुत्र मोहन सिंह का "अंडर 19"(खेलो इंडिया युथ गेम्स) में चयन हुआ है। चयन की सूचना मिलते हीं खेवली ग्राम एवं क्षेत्रवासी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।सौरभ सिंह सहित पूरी टीम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन से विगत दिनों "स्कूल नेशनल प्रतियोगिता" में उत्तर प्रदेश की झोली में "रजत पदक"आया था ।सौरभ को तमाम प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा जा चुका है!प्रदेश के युवा खिलाड़ीयों में एक उदियमान खिलाड़ी हैं सौरभ के दादा मधुसुदन सिंह (N.I.S.) बालिबाल के खिलाड़ी रह चुके हैं! एवं भाई रुपेश वर्तमान में बालिबाल का श्रेष्ठ खिलाड़ी है।

टीम में चयनित सभी खिलाड़ीयों एवं कोच विमल द्विवेदी व संदीप गुप्ता को जीत खेवली गाँव सहित अन्य खिलाड़ियों ने अग्रिम शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)