पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सिंधौरा पुलिस नें लूट के मुकदमे वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम को किया गिरफ्तार

03 July, 2026  |  12:06 PM
सिंधौरा पुलिस नें लूट के मुकदमे वांछित अभियुक्त अब्दुल कलाम को किया गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14-01-2024 को थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 003/2024 धारा 392 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को मुखवीर की सूचना पर जाठी प्राइमरी स्कूल के पास से मोटर साइकिल पर सवार अब्दुल कलाम व एक बाल अपचारी को लूट की मोबाइल व 1140/- रुपये के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया। बाल अपचारी के बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति,उ0नि0 श्री सोमन कुमार,हे0का0 राकेश राम,का0 संजय कुमार यादव,का0 रोहित वर्मा थाना सिन्धोरा, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)