पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 स्टूडेंट एकेडमिक में मनाया गया युवा दिवस

Updated on: 28 October, 2026
 स्टूडेंट एकेडमिक में मनाया गया युवा दिवस

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

शुभम मौर्य 

 

वाराणसी। चौबेपुर स्थित आगे स्टूडेंट एकेडमिक में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर एकेडमिक परिसर में वैदिक हवन का आयोजन किया गया। जिसमें एकेडमिक के सभी शिक्षक-शिक्षिका और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौबेपुर थाना के सीनियर इंस्पेक्टर मीतू श्रीवास्तव,आगे स्टूडेंट एकेडमिक के संस्थापक लालू यादव ने स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर शिक्षक धीरज कुमार शर्मा के साथ संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवम पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलन किया।एकेडमिक के शिक्षक धीरज कुमार शर्मा पूर्व छात्र सेवी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने सभा का संचालन करते हुए स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि चौबेपुर के सीनियर इंस्पेक्टर मीतू श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अच्छे विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गीता की सूत्रों को पढ़कर आत्म दर्शन करना चाहिए। लक्ष्य निर्माण के लिए काल्पनिक वार्तालाप न कर के सद्संकल्प और सद्कर्म को व्यवहार में लाना चाहिए। संस्थापक लालू यादव ने कहा कि युवा शक्ति ही आज राष्ट्र का नवनिर्माण कर सकती है।हमें अपनी युवाशक्ति पर विश्वास करनी चाहिए और लक्ष्य प्राप्ति तक प्रयासरत रहना चाहिए।इस अवसर पर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को उस ऑडियो क्लिप को भी सुनाया गया,जिसे स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका में अपने भाषण में कहा था। इससे विद्यार्थियों में अपने राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूकता आई। इस मौके पर अंश, प्रियांशु, महिमा , अनुप्रति अर्पिता, गौरव उपस्थित रहे ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)