पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार,*

03 July, 2026  |  11:27 AM
*थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें चोरी की घटना का किया सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार,*

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- दिनांक 20.12.2023 को थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत सातोमहुआ में स्थित अपार्टमेन्ट के कमरे से लगभग 40 लाख रुपये व सामान चोरी जाने के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0स0 409/2023 धारा 454/380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना ब़ड़ागाँव को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा निरन्तर तलाश व दबिश दी जा रही थी कि दिनांक 23.12.2023 को मुखबिर सूचना पर मोंगल बाबा मस्जिद के पास रमई पट्टी नहर के रास्ते पर चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा,सौरभ विश्वकर्मा, आदर्श यादव और सौरभ यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी के 39,31,000/- रुपये, एक अदद सोनी कैमरा, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद चेक बुक बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि वह कृष्णकान्त यादव उर्फ रोहित के यहाँ ट्रेडिंग का काम सिखता है । दिनांक 20/12/2023 को उनके फ्लैट के कमरे में 40 लाख रूपया और सोनी का कैमरा रखा हुआ था जिसे देखकर उसके मन मे लालच आ गया और अपने तीनो साथियों के साथ मिलकर कमरे का ताला तोड़कर 40 लाख रुपयां, सोनी कम्पनी का कैमरा चोरी किये थे जिसमें से चारो लोग मिल कर कुछ रुपया आपस में बांटकर ले लिये और खाने पीने में खर्च कर दिये शेष रूपयो 39 लाख 31 हजार रुपये को आपस में बँटवारा करने के लिये यहां नहर के बगल एकान्त में एकत्र हुये थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में श्री राज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष,उ0नि0 श्री शिवानन्द सिसोदिया चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 श्री संतोष कुमार यादव,उ0नि0 श्री मधुकर सिंह,उ0नि0 श्री जगदम्बा यादव, थाना बड़ागाँव, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)